सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कार्यालय में शुक्रवार को सीओ पवीन प्रकाश ने सर्किल इटवा के साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों के साथ बैठक कर एनसीआरपी पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में इटवा, मिश्रौलिया और गोल्हौरा थाना के साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी मौजूद रहे। सीओ ने निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के मामलों में शुरुआती कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण होती है। देरी होने पर धनराशि की रिकवरी और आरोपियों तक पहुंचना कठिन हो जाता है। इसलिए सभी लंबित प्रार्थनापत्रों की दैनिक समीक्षा कर प्रगति अपडेट की जाए। बैठक में एमयूएलई अकाउंट और प्वाइंट ऑफ सेल से जुड़े मामलों की जांच पर विशेष जोर दिया गया। संदिग्ध खातों की पहचान कर तत्काल फ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.