एटा, मार्च 13 -- शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज एटा परिसर स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार में सीबीएसई बोर्ड विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। बैठक में शासन से फीस वृद्धि, डेस, जूता-मोजा-टाई वितरण को दिये गये दिशा-निर्देश के बारे में बताया गया। डीआईओएस डा.इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सीबीएसई, यूपी बोर्ड से संचालित माध्यमिक विद्यालयों में बिना जिला स्तरीय समिति की अनुमति के बिना तीन वर्ष से पूर्व फीस वृद्धि नहीं हो सकेगी। शुक्रवार को हुई बैठक में डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में एनसीआरटीई की पुस्तकों का ही प्रयोग किया जा सकेगा। अन्य प्रकाशनों की पुस्तकों से विद्यालयों में पठन-पाठन नहीं कराया जाएगा। विद्यालयों में ड्रेस, जूता, मोजा और टाई का वितरण कराकर गेट पर होर्डिग्स लगाया जाए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.