मथुरा, फरवरी 2 -- मथुरा। कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनसीआरएमयू ने जंक्शन के तृतीय प्रवेशद्वार पर गेट मीटिंग कर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा एवं नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के महामंत्री कामरेड आरडी यादव के बाव्हान पर सोमवार को मांग दिवस मनाया गया। इसके तहत जंक्शन के तृतीय प्रवेशद्वार पर गेट मीटिंग का आयेाजन किया गया। जिसके माध्यम से सरकार को चेतावनी देते हुए प्रमुख मांग की गई, जिसमें आठवां वेतन आयोग जल्दी लागू किया जाए, पे कमिशन जल्द से जल्द दिया जाए, ट्रैकमैन साथियों को ग्रेड पे 4200 का लाभ दिया जाए, लोको पायलटों के किलोमीटर अलाउंस को 25 प्रतिाशत बढ़ाया जाए आदि की मांग की गई। गेट मीटिंग में चेतावनी दी गई कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई, तो...