प्रयागराज, सितम्बर 21 -- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को मुख्यालय मंडल और शाखा के नवचयनित पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महामंत्री आरडी यादव और विशिष्ट अतिथि मंडल मंत्री एसके सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्यालय संयुक्त शाखा मंत्री विजेंद्र यादव ने किया। समारोह में मुख्यालय मंडल के सहायक मंडल मंत्री महेंद्र यादव तथा ब्रांच-1 के शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और सहायक शाखा मंत्री राजकुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान मनोज त्रिपाठी, मोहिबुल्लाह, आरआर सिंह, पीयूष चतुर्वेदी, अरुण तिवारी, समर बहादुर सिंह, विश्वनाथ यादव और हरि गोविंद मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...