झांसी, जून 5 -- झासी। एनसीआरईएस की शुक्रवार को अहम बैठक हुई। जिसमें लाइन बॉक्स का विरोध किया गया। मंडलीय प्रतिनिधियों ने अपर मंडल रेल प्रबंधक, परिचालन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें जेपीओ को निरस्त करने की आवाज उठाई। एनसीआरईएस की मंडलीय प्रतिनिधियों ने मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी पहुंचे। सौंप ज्ञापन में बताया कि रनिंग संवर्ग के कर्मचारी अपना एक पर्सनल लगेज रहता हैं जिसका वजन लगभग लगभग 15-20 किलो होता हैं जिसमें कॉशन पैड, सिग्नल लोकेशन, ग्रैडिएंट, ड्राइवर लॉग एवं टीएसडी बुक आदि रहता हैं । जिसके साथ ये कार्य कर पाना इस संवर्ग के लिए पक्षपात दर्शाता हैं । मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव जी ने इस जेपीओ को तत्काल निरस्त करने की मांग की। कहा कि अगर रनिंग संवर्ग का शोषण नहीं रोका गया संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जा...