मेरठ, मार्च 20 -- विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर एनवायरमेंट क्लब द्वारा चलाए जा रहे अभियान कहां गई मेरे आंगन की गौरैया के तहत फाजलपुर रोहटा रोड में गौरैया सखी कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि वार्ड 25 के पार्षद अशोक कुमार कनौजिया रहे। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने बताया कि क्लब गौरैया अभियान को सातवीं बार चला रहा है। निःशुल्क मिट्टी के सकोरे महिलाओं को वितरित करते हैं। लोगों से अपील करते हैं कि वे गौरैया व अन्य पक्षियों के लिए अपने घर व कार्यालय पर मिट्टी के बर्तन में पानी जरूर रखें। राखी सिंह, सरोज जखमोला, सुशिला देवी, मुन्नी देवी, अंजली यादव, पूनम, सीमा, यशस्वी, वैष्णवी, कमला नेगी आदि महिलाओं को मिट्टी के सकोरे वितरित कर उन्हें गौरैया सखी नियुक्त किया। मौके पर लक्ष्य, प्रियांशु, सितांशु, हिमांशु, अभिषेक, वंश मित्तल, सचिन, उत्कर्ष, मनीष,...