मेरठ, मार्च 4 -- मेरठ। एनवायरमेंट क्लब की ओर से विश्व वन्यजीव दिवस पर भारत माता चौक/बेगमपुल पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। आमजन को वन्यजीवों की सुरक्षा और उनकी घटती संख्या के संबंध में जागरुक किया गया। लोगों से अपील की कि वन्यजीवों को मारकर उनकी त्वचा से बनने वाले उत्पादों का बहिष्कार करें। आसपास यदि कहीं अजगर, सांप, नील गाय आदि आ जाए तो उसे मारने की जगह पुलिस या वन विभाग को सूचित करें। हमें प्रकृति और वन्य जीवों में संतुलन बनाए रखना होगा, क्योंकि धरती पर वन्यजीव, वनस्पति और मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैं। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, समन्वयक प्रियांशु, डॉ. नीरा तोमर, सचिन यादव, माही, प्रियांशु पत्रेवाल, यश टंडन, आकाश वर्मा, ध्रुव, अनुज मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.