मेरठ, अप्रैल 14 -- एनवायरमेंट क्लब ने पृथ्वी दिवस पर इस बार पृथ्वी दिवस संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की है। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पृथ्वी को बचाने हेतु जन जागरूकता बढ़ाने, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर सार्थक चर्चा की गई। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने क्लब के स्वयंसेवकों को दैनिक गतिविधियों में पर्यावरण बचाने हेतु हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आज हमें अपने एकमात्र घर पृथ्वी के बारे में सोचना होगा। क्लब में शामिल हुए नवीन स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया तथा उन्हें पृथ्वी मित्र की उपाधि दी गई। कार्यक्रम में सितांशु सक्सेना, विंदु, राहुल, धान्या, तरूण, युसूफ, माही, कुशाल, सार्थक, यश, दीपांशी, कार्तिक, कपिल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुपौल : वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.