झांसी, जून 11 -- एनर्जी प्लांट से लाखों की केबल चोरी झांसी, संवाददाताबबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव मनकुआं स्थित फोर्थ पार्टनर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। एक बार फिर अज्ञात चार लाखों की केबल चोरी कर ले गए। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।कंपनी प्रबंधन ने मामले की शिकायत बबीना थाने में दर्ज कराते हुए बताया कि 28 अप्रैल की रात पोस्ट नंबर-3 से करीब 700 मीटर केबिल, 2 मई को पोस्ट नंबर-53 से लगभग 1700 मीटर, 5 मई को पोस्ट नंबर-8 से करीब 1200 मीटर, 6 मई को पोस्ट नंबर-4 से लगभग 400 मीटर तथा 23 मई की रात फिर पोस्ट नंबर-53 से करीब 1200 मीटर केबिल अज्ञात चोर काटकर ले गए। यह भी पढ़ें- पाता गांव में सोलर पैनल की केबिल व स्टार्टर चोरी, 15 दिन में तीसरी वारदात लगातार हुई इन घटनाओं से प्लांट प्रबंधन को भारी आर्थिक नुकसान ...