एनयूजे ने स्कूल परिवार के साथ पौधा रोपण किया
चम्पावत, मई 17 -- जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। राजकीय आदर्श कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल सुंई पऊ में एनयूजे ने स्कूल परिवार के साथ पीपल के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। प्रधानाध्यापिका सुशीला चौबे के नेतृत्व में एनयूजे संगठन के जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी गौरी शंकर पंत ने लोहाघाट के सुंई पऊ स्कूल परिसर में दो पीपल के पौधे रोपे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया गया। पुष्कर नाथ गोस्वामी ने पीपल के पौध रोपण करने के साथ कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। इससे नई पीढ़ी पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकेगी। इस मौके पर केदार दत्त चतुर्वेदी, कोच मोहन सिंह राणा, वंदना जोशी, बीना, कमला भट्ट, माया मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.