रांची, मार्च 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में शनिवार की सुबह 11 बजे से चतुर्थ जस्टिस एसबी सिन्हा स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना उपस्थित रहेंगी। व्याख्यान का विषय है- पर्यावरण न्याय और जलवायु परिवर्तन: न्यायालय किस प्रकार आगे की राह दिखा सकते हैं। कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सह एनयूएसआरएल, रांची के कुलाधिपति न्यायमूर्ति एमएस सोनक सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही, न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसएन प्रसाद भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। व्याख्यान दिवंगत न्यायमूर्ति एसबी सिन्हा की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। उद्देश्य समकालीन विधिक मुद्दों, विशेषकर पर्यावरण...