रांची, फरवरी 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) ने गुरुवार को साइबर पीस के साथ एमओयू किया। इसके तहत साइबर कानून, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) गवर्नेंस, डिजिटल फॉरेंसिक, शोध, क्षमता निर्माण तथा सामुदायिक जागरुकता के क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा। यह समझौता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अशोक आर पाटिल और साइबर पीस के संस्थापक मेजर विनीत कुमार के बीच हस्ताक्षरित हुआ। अब दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त शोध परियोजनाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सम्मेलन, हैकाथॉन, साइबर मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं और साइबर लीगल एड पहल जैसे कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। डॉ अशोक आर पाटिल ने कहा कि विश्वविद्यालय साइबर और एआई से संबंधित ऐसे पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है, जो न केवल छात्रों बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.