रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) और झारखंड राज्य युवा आयोग के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता युवाओं के समग्र विकास, नीति अनुसंधान, विधिक शिक्षा और सुशासन के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम होगा। एमओयू पर आयोग की ओर से संयुक्त सचिव सह सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन और विवि की ओर से कुलपति डॉ अशोक आर पाटिल ने हस्ताक्षर किए।एमओयू हस्ताक्षर के बाद विशेष व्याख्यान में आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता और नैतिकता एक-दूसरे के पूरक हैं और इनके बीच संतुलन ही एक सच्चे विधि पेशेवर की पहचान है। यह भी पढ़ें- उषा मार्टिन विवि ने स्कॉलर जेड के साथ किया एमओयू उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, सामाजिक उत्तरदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.