बागपत, मार्च 10 -- खेकड़ा। कस्बे की एनबीसीसी कॉलोनी में मंगलवार को आपदा प्रबंधन और बचाव उपायों को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से सुरक्षित रहने और समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान फायर विभाग की टीम ने आग लगने, भूकंप या अन्य आपात स्थितियों में किस तरह सतर्कता बरतनी चाहिए और कैसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए, इसकी व्यवहारिक जानकारी उन्होंने लोगों से आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.