गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली स्थित एनबीसीसी कार्यालय के बाहर सेक्टर-37सी स्थित एनबीसीसी ग्रीन व्यू सोसाइटी के ईडब्ल्यूएस परिवार बुधवार को प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी एनबीसीसी ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि साल 2022 में फ्लैट तो खाली करवा दिए, लेकिन अब तक न तो किराया दिया है। अब तक यह भी नहीं बताया जा रहा है कि नए सिरे से फ्लैट कब तक बनाकर देंगे। एनबीसीसी की तरफ से पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने एनबीसीसी लिमिटेड को रिहायशी टावर तोड़ने की अनुमति दे दी है। बता दें कि आईआईटी दिल्ली और रूड़की ने इस सोसाइटी को रहने के लिहाज से असुरक्षित घोषित किया था। यह भी पढ़ें- फ्लैट पजेशन में देरी पर बिल्डर को देना होगा 34.70 लाख का मुआवजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...