एनबीडब्ल्यू के तीन वारंटी गिरफ्तार
भागलपुर, मई 24 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। बाथ थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के पैसराहा गांव में छापेमारी कर की। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी नन बेलेबल वारंट के आलोक में पुलिस टीम ने पैसराहा गांव में अभियान चलाकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बांका: सुईया पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार इसी कड़ी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.