हजारीबाग, जुलाई 13 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। नव भारत जागृति केन्द्र के कार्यक्रम निदेशक आनंद अभिनव को नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित आई हेल्थ चैंपियंस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 11 जुलाई को बेंगलुरु स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में विजन 2020 इंडिया की ओर से प्रदान किया गया।

अवार्ड का उद्देश्य यह पुरस्कार नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में 40 वर्ष से कम आयु के समर्पित, ऊर्जावान और उभरते नेतृत्वकर्ताओं को प्रदान किया जाता है। सम्मान का उद्देश्य ऐसे युवा परिवर्तनकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को प्रोत्साहित करना है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

आनंद अभिनव का योगदान आनंद अभिनव के नेतृत्व में एनबीजेके क...