मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एनबीए की मान्यता के लिए बुधवार को विशेषज्ञों ने एमआईटी की जांच की। जांच में आईआईटी दिल्ली, धनबाद, आईआईटी पटना और एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञ शामिल थे। इन्होंने कॉलेज के इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और लेदर टेक्नोलॉजी विभाग की जांच की। जांच के दौरान प्रयोगशाला, आधारभूत संरचना और शैक्षिक दस्तावेजों को देखा। प्राचार्य प्रो. एमके झा ने सभी विशेषज्ञों का स्वागत किया। जांच टीम में एनआईटी के प्रो. राकेश सहगल, आईआईटी धनबाद के प्रो. अमित राय दीक्षित और प्रो. कल्याण चटर्जी शामिल थे। इसके अलावा निरीक्षण टीम में डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक प्रो. एके वर्मा भी थे। प्राचार्य ने बताया कि टीम में आईआईटी पटना के डॉ. सुनील कुमार सिंह भी शामिल थे। कॉलेज के एनबीए समन्वयक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. आकाश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.