एनबीआरआई ने व्यावसायिक पुष्प उत्पादन का दिया प्रशिक्षण
लखनऊ, अगस्त 24 -- राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) में व्यावसायिक पुष्पकृषि विषय पर एक सप्ताह का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनको व्यावसायिक पुष्प उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, असम, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुल 12 प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें 4 पुरुष और 8 महिला प्रतिभागी रहीं। शिविर के दौरान सभी को व्यावसायिक पुष्पकृषि की विभिन्न तकनीकों और आधुनिक बारिकियों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रतिभागियों को बख्शी का तालाब स्थित फ्लोरीकल्चर क्लस्टर और लखनऊ स्थित फ्रेंड्स रोजरी का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने फूलों की खेती और विपणन की जमीनी हकीकत को समझा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.