लखनऊ, मई 4 -- राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) ने सोमवार को धन्वंतरी सेवा न्यास व किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के सहयोग से सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में वैज्ञानिकों के साथ शोधार्थियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्स लिया और रक्तदान किया। इससे पहले एनबीआरआई के लोटस ऑडिटोरियम में एक जागरूकता व्याख्यान सत्र आयोजित हुआ, जिसमें सुरक्षित रक्तदान के महत्व, इससे जुड़े मिथक एवं तथ्यों तथा जीवन बचाने में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के वैज्ञानिक एवं चिकित्सीय महत्व को बताते हुए समाज की निरंतर भागीदारी पर बल दिया। संस्थान के निदेशक प्रो. एके शासनी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था क...