एनपीयू में हिन्दी के शोधार्थी का हुआ साक्षात्कार
पलामू, मई 25 -- मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में हिंदी की शोधार्थी बबली कुमारी का सोमवार को मौखिक परीक्षा (वाइवा) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बबली कुमारी ने रमणिका गुप्ता के साहित्य में सामाजिक चेतना विषय पर अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया। शोध निर्देशन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ मनोरमा सिंह के निर्देशन में किया गया। महाराष्ट्र से पधारे बाह्य परीक्षक डॉ सतीश यादव ने शोध कार्य का मूल्यांकन किया तथा शोधार्थी के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में एनपीयू के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ नफीस अहमद, डीएसडब्लू डॉ एसके पांडेय, डॉ मोहिनी गुप्ता, डॉ रविशंकर सिंह, डॉ राम कुमार वर्मा, डॉ विभा शंकर, डॉ खुर्शीद आलम समेत विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शोध एवं साहित्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.