पलामू, सितम्बर 25 -- मेदिनीनगर। आजसू छात्र संगठन के अभिषेक राज ने एनपीयू में सामने आए वित्तीय मामलों की जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल कुलपति को जिम्मेदार ठहराना संपूर्ण जांच नहीं है। वित्तीय निर्णयों में रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी, वित्त सलाहकार, सीसीडीसी, परीक्षा शाखा समेत संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नौ सितंबर को रजिस्ट्रार डॉ. नाफिस अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उनका नाम फिर रजिस्ट्रार के रूप में प्रदर्शित होना सवाल खड़े करता है। अभिषेक ने रजिस्ट्रार डॉ. नाफिस अहमद, फाइनेंस एडवाइजर अखिलेश शर्मा, फाइनेंस ऑफिसर कुर्तुल्लाह, सीसीडीसी मनोरमा सिंह और पूर्व कुलानुशासक आरके झा समेत अन्य अधिकारियों की भूमिक...