एनपीयू में तीसरे दीक्षांत समारोह में 79.35 लाख की वित्तीय गड़बड़ी: छात्र संगठन
पलामू, सितम्बर 3 -- मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का पिछले वर्ष आयोजित दीक्षांत समारोह के खर्च को लेकर छात्र संगठनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। किल करप्शन-क्लिन कैंपस अभियान के सातवें दिन आपसू के कमलेश कुमार पांडेय, राहुल कुमार दुबे और एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने दावा किया कि समारोह के 79.35 लाख रुपये के पूरे बजट पर अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग, झारखंड सरकार ने आपत्ति दर्ज की है। छात्र नेताओं के अनुसार, पंडाल व वेन्यू मैनेजमेंट के लिए 48.30 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित था, जबकि 42,23,418 रुपये का खर्च दर्शाया गया। उनका दावा है कि ऑडिट में सामानों की आपूर्ति और वितरण से संबंधित विवरण व खर्च का औचित्य पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका। छात्र संगठनों ने मामले की पारदर्शी जांच, जिम्मेदारी तय करने और वित्तीय अनियमितता मिलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.