एनपीयू प्रशासन ने नौ कर्मचारियों का किया तबादला
पलामू, जुलाई 31 -- मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के नौ कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। कुलपति के आदेश पर कुलसचिव ने कर्मचारियों के स्थानांतरण पत्र जारी कर दिया है। एनपीयू प्रशासन के अनुसार ग्रेड थ्री के कर्मी दिनेश कुमार पांडेय जो वर्तमान समय में एनपीयू के परीक्षा विभाग में थे, का स्थानांतरण रजिस्ट्रार सेल में किया गया है और अतिरिक्त कार्य सेंट्रल लाईब्रेरी में दिया गया है। चंद्रिका प्रसाद को जीएलए कॉलेज से एनपीयू के परीक्षा विभाग, राजीव मुखर्जी को जीएलए कॉलेज के एनपीयू के कुलपति सेल, वेद प्रकाश शुक्ला को एसएसजेएसएन कॉलेज गढ़वा से जनता शिवरात्रि कॉलेज, राजन कुमार को जीएलए कॉलेज से एनपीयू के सीसीडीसी सेल, लव कुमार सिंह को जीएलए कॉलेज से एनपीयू के प्रोक्टर सेल, ग्रेड फॉर्थ कर्मी संजीव कुमार तिवारी को एनपीयू हेड क्वार्टर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.