एनपीयू के 47.21 करोड़ व्यय की सीबीआई जांच की मांग
पलामू, जुलाई 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झामुमो छात्र मोर्चा जिला सचिव सैय्यद फैजल ने बयान जारी कर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में आधारभूत संरचना में खर्च किए गए 47.21 करोड़ रुपए की राशि की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने ऑडिट रिपोर्ट में गंभीर आपत्तियां दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री के टि्वटर के माध्यम से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ऑडिट रिपोर्ट में कई मदों के व्यय का आवश्यक विवरण, बिल एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई है। ऐसे में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के धन के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.