पलामू, जनवरी 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय आधुनिक डिजिटल ज्ञान केंद्र बनेगा। इसके लिए 4.8 करोड़ का डीपीआर तैयार किया गया है। एनईपी-2020 के अनुरूप पुस्तक का संग्रह किया जाएगा। कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय पुस्तकालय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। बदलते समय, सूचना क्रांति और तकनीकी विकास के साथ केंद्रीय पुस्तकालय की भूमिका केवल पुस्तकों के संग्रह तक सीमित न रहकर एक व्यापक ज्ञान-केंद्र के रूप में निरंतर विस्तृत हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की दूरदर्शी सोच के अंतर्गत केंद्रीय पुस्तकालय के भविष्य को लेकर एक सशक्त और आधुनिक कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केंद्रीय पुस्तकालय को और अधिक सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.