रांची, फरवरी 6 -- रांची, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने अपने एनपीए खाताधारकों को राहत देने के उद्देश्य से विशेष समझौता स्प्रिंग फेस्ट अभियान शुरू कर रहा है। यह अभियान 9 से 12 फरवरी तक चलेगा। बैंक की ओर से बताया गया है कि इस अवधि के दौरान एनपीए खाताधारकों को आकर्षक छूट के साथ एकमुश्त समझौता (वन टाइम सेटलमेंट) का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर दिया जाएगा। यह पहल उन उधारकर्ताओं के लिए है जो व्यवसाय में नुकसान, चिकित्सा कारणों या अन्य वास्तविक परिस्थितियों के कारण समय पर ऋण चुकाने में असमर्थ रहे हैं। बैंक का उद्देश्य ऐसे ग्राहकों को राहत प्रदान कर उनके खातों को नियमित स्थिति में लाना और बकाया ऋण का समाधान करना है। बैंक ने एनपीए खाताधारकों से अपील की है कि वे अभियान अवधि के दौरान या उससे पहले अपनी नजदीकी शाखा में संपर्क कर अपने खाते का एकमुश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.