भागलपुर, सितम्बर 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नई व एकीकृत पेंशन योजना (एनपीएस/यूपीएस) के विरोध और पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) को बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को मायागंज अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने 'ब्लैक डे' मनाया। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के आह्वान पर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट के बैनर तले स्टाफ नर्सों, लिपिकों और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने बांह पर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया और अपना काम पूरा किया। संघ के सचिव सह एनएमओपीएस के कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि 1 सितंबर 2005 को बिहार में ओपीएस समाप्त कर एनपीएस लागू किया गया था, जिससे सेवानिवृत्त कर्मियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: एनपीएस-यूपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार उन्होंने सरकार...