शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर।अटेवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आवाह्न पर पूरे देश में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र पर रहते हुए एनपीएस व यूपीएस के विरोध में काला दिवस मनाया। इसी क्रम में अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच, शाहजहांपुर के तत्वावधान में भी जनपद भर में विरोध दर्ज कराया गया।कार्यक्रम के तहत शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर एनपीएस-यूपीएस के प्रति रोष व्यक्त किया और सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। जिला मुख्यालय स्थित देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में जिला अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान 'एनपीएस-यूपीएस गो बैक', 'पुरानी पेंशन बहाल करो', 'जय युवा जय अटेवा' और 'पुरानी पेंशन हमारा हक है...