सहरसा, जनवरी 12 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। तटबंध के भीतर बसे नौला पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चंपापुर में 2022-23 से बच्चों को मध्याह्न भोजन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा विभाग के उदासीन रवैया के कारण बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना से सालों साल वंचित होना पड़ रहा है। मालूम हो कि भवन विहिन एनपीएस चंपापुर विद्यालय को वर्ष 2013 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालपुर में शिफ्ट किया गया है। विद्यालय में नामांकित 115 बच्चों को मध्याह्न भोजन सहित पोषाक व छात्रवृत्ति योजना की राशि से भी वंचित होने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विद्यालय शिक्षा समिति का सालों से गठन नही होने के कारण विद्यालय में पढ़ रहे दर्जनों बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। हेडमास्टर चंदन कुमार ने बताया कि बीते 5 जनवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.