गढ़वा, अप्रैल 20 -- मेराल। राजधानी रांची स्थित खेल गांव में सोमवार को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में एनपीएस गुरुकुलम स्कूल के तीन छात्र छात्राएं गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय के साथ-साथ गढ़वा जिला का नाम रोशन किया है। मिक्स बॉक्सिंग खेल के लिए जिला के मेराल प्रखंड क्षेत्र के सिरहे गांव स्थित एनपीएस गुरुकुलम स्कूल के तीन विद्यार्थी चुने गए थे। उसमें नौवीं कक्षा के जुलैर नैन और ज्ञान रंजन के अलावा आठवीं कक्षा की छात्रा श्रेयांसी कुमारी शामिल हैं। तीनों बच्चों ने बॉक्सिंग में बेहतर प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीता। उक्त अवसर पर स्कूल निदेशक नवनीत सिंह ने कहा कि तीनों बच्चे रांची के खेल गांव में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल के सम्मान बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- श्री अग्रसेन स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन उन्होंने बच्चों के उज्वल भविष्य के...