एनपीएस के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने किया काली पट्टी बांधकर काम
पलामू, सितम्बर 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नई पेंशन नीति (एनपीएस) के विरोध में मंगलवार को डालटनगंज में रेलवे कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। ईसीआरईयू डालटनगंज शाखा के तत्वावधान में डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में ब्लैक डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने एनपीएस समाप्त कर पूर्व की तरह पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग की। कार्यक्रम में रेलकर्मियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर नई पेंशन व्यवस्था के प्रति विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना उनका अधिकार है। नई पेंशन नीति से कर्मचारियों के भविष्य और सेवानिवृत्ति के बाद की आर्थिक सुरक्षा को लेकर कई तरह की चिंताएं हैं। यह भी पढ़ें- नई पेंशन योजना के विरोध में कर्मियों ने मनाया ब्लैक डे उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के हित में ओपीएस बहाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.