गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर। एनपीएस दिवस के अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने काला दिवस मनाया। डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन, लोक निर्माण विभाग में आयोजित विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एनपीएस लागू करने के दिन को कर्मचारी इतिहास में काला दिवस के रूप में करते हैं। क्योंकि वर्ष 2005 में कर्मचारियों से पेंशन का अधिकार छीन लिया गया और जबरन एनपीएस लागू कर दी गई। महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, पं श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडेय सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। ई श्रीनाथ गोविंद, अशोक पांडेय, अनिल द्विवेदी, अनूप कुमार, राजेश मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, बंटी श्रीवास्तव, इजहार अली, महंगु प्रसाद मौर्य, निसार अहमद, बिट्टू मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...