सासाराम, सितम्बर 1 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एनपीएस हटाओ, ओपीएस लाओ की मांग को लेकर मंगलवार को रोहतास जिले में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने ब्लैक डे मनाया। एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह के संयुक्त आह्वान पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। वहीं बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू सिंह और प्रधान सचिव जगन्नाथ सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने भी विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एनएमओपीएस ने मनाया काला दिवस, कर्मचारियों ने जताया विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...