प्रयागराज, अप्रैल 1 -- अटेवा प्रयागराज इकाई ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) के विरोध में बुधवार को काला दिवस मनाया। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार के आह्वान पर शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल रहा है, तो कर्मचारियों को इससे वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। एनपीएस के विरोध में ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक विरोध प्रदर्शन हुए। शहीद चन्द्र शेखर आजाद पार्क गेट पर भी कर्मचारियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग समेत 72 विभागों के संगठनों ने इसमें भागीदारी की। डॉ. हरिप्रकाश, फूलचंद यादव, नीलम सिंह, अंजना सिंह, पुष्पलता सिंह, अंजली अत्री, उपेंद्र वर्मा, सुरेंद्र सिंह, डीपी यादव, दीपा सिंह, आरती सिंह, प्री...