गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस पूर्वोत्‍त्तर रेलवे के पदाधकारीयों एवं कार्यकर्ताओं तथा रेल कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से 1 मई को एनपीएस/यूपीएस के विरोध में मजदूर दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। इस दौरान सभी रेल कर्मचारी भाई इसका विरोध करेंगे। कर्मी शांतिपूर्ण तरीके से इसका विरोध करते हुए ड्यूटी भी करेंगे। आईआरईएफ/ एनईआरएमसी के बैनर तले एवं कई संस्थाओं के द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर इसका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में हमारे संघ के मंडल मंत्री मुख्‍यालय विजय नाथ ठाकुर मंडल मंत्री यांत्रिक कारखना, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष/मुख्‍यालय प्राण कुमार शाही, मुख्‍यालय कोषाध्यक्ष नागेश्‍वर नाथ श्रीवास्‍तव, नितेश शुक्ला, मिडिया प्रभारी मेंहदी हसन, मुकेश कुमार, पप्‍पू...