शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- एनपीएल-टेन टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मुकाबले में निगोही कैपिटल्स ने निगोही रायल्स को तीन विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा और दर्शकों को आखिरी ओवर तक सांस रोके रहना पड़ा। टॉस जीतकर कैपिटल्स के कप्तान दीप सिंह जोटी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी निगोही रायल्स की टीम 18 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। शोभित ने 22 और नितिन ने 19 रन बनाए। कैपिटल्स की ओर से दिवाकर ने तीन विकेट झटके, जबकि परवेज और फैज को दो-दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निगोही कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। कमरूल ने 25 और कप्तान जोटी ने 18 रन का योगदान दिया। रायल्स की तरफ से अनिल और रजनीश ने तीन-तीन विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए परवेज खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.