शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- निगोही-संवाददाता। एनपीएल-टेन के आज हुए मैच में निगोही रायल्स ने निगोही टाइटंस को 49रन के लंबे अंतराल से हराया। शोभित ने चार ओवर में छह विकेट झटक सनसनी फैला दी। एनपीएल-टेन के टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में निगोही टाइटंस के कप्तान रवि ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निगोही रायल्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जिसमे रजनीश ने 37, नितिन ने 34 रनों का योगदान दिया।टाइटंस की ओर से यूनुस को 3 व रवि को 2 विकेट मिले। जबाब में 135 रन का पीछा करने उतरी टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब होने से पूरी टीम टिक न सकी। और 16 ओवर में 85 रन पर ही सिमट गई। टाइटंस की ओर से कामरान अंसारी 50 रन की पारी खेल मैच को बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन दूसरे छोर से तू चल मै आया की तर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.