नई दिल्ली, मार्च 30 -- भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण ने सोमवार को कहा कि देश में लोगों का व्यापक डेटाबेस तैयार करने वाली राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी. (एनपीआर) को अपडेट करने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। एनपीआर पहली बार साल 2010 में तैयार किया गया था और इसे 2015 में अपडेट किया गया था। इसमें उन व्यक्तियों का विवरण शामिल है, जो किसी गांव या किसी कस्बे, वार्ड या किसी कस्बे के वार्ड के सीमांकित क्षेत्र (शहरी क्षेत्र) में रहते हैं। नारायण ने कहा कि एनपीआर पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। हमने इस सिलसिले में कोई निर्देश जारी नहीं किया। जनगणना वेबसाइट के मुताबिक कि आगामी जनगणना के लिए मकान सूचीकरण और मकान के बारे में जानकारी संकलित करने के साथ-साथ एनपीआर को भी अपडेट किया जाना था।बंगाल ने अधिसूचना जारी नहीं कीनई दिल...