कौशाम्बी, मार्च 13 -- भरवारी स्थित प्रतिष्ठित एनडी कॉन्वेंट स्कूल के मेधावी छात्र रामजी जायसवाल ने आईआईटी जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राम ने 99.5 परसेंट अंक हासिल किया। छात्र की इस सफलता से परिजनों के साथ-साथ विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। 12वीं के छात्र की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि रामजी शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्र रहा है। उसकी लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है कि उसने देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक जेईई में सफलता हासिल की है। संस्थान के चेयरमैन व पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा ऐसे होनहार बालक ही हमारे देश के भविष्य हैं। इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर सीमा पंवार ने कहा...