लखनऊ, अप्रैल 6 -- अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली स्थित फेडरेशन के ऑडिटोरियम में हुआ। इस दौरान हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष इं. एनडी द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। उन्हें 57 हजार मतों के अंतर से जीत मिली। 1968 में फेडरेशन के गठन के बाद 58 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश से कोई इंजीनियर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आसीन हुआ है। अधिवेशन में लेह-लद्दाख से लेकर तमिलनाडु और असम से लेकर गुजरात तक के डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया। नई कार्यकारिणी में इं. जी. इंद्रसेन रेड्डी (तेलंगाना) और इं. अरविन्द कुमार झा (यूपी) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और इं. मुकेश रतूड़ी (उत्तराखंड) को महामंत्री चुना गया है। नवनिर...