लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष एनडी द्विवेदी को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स (एआईएफडीई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। नई दिल्ली स्थित कार्यालय में हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी राज्यों और केंद्रीय अभियंत्रण विभागों के डेलीगेट्स ने भागीदारी दर्ज की। अधिवेशन में तकनीकी आयोग के गठन, पूरे देश में एक समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगें रखी गईं। नई कार्यकारिणी में 20 पदों पर निर्वाचन हुआ।एनडी द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष, जी. इन्द्रसेन रेड्डी (तेलंगाना से) व अरविन्द कुमार झा (उत्तर प्रदेश से) वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं। महामंत्री पद पर मुकेश रतूड़ी (उत्तराखण्ड से), उपाध्यक्ष पद पर अमर पाल राठी (दिल्ली से), लाल बिहारी यादव (झारखण्ड से)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.