रामगढ़, नवम्बर 16 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल एनटीएस बरकाकाना में एनडी ग्रोवर जयंती एवं बिरसा मुंडा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य मो मुस्तफा मजीद ने दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर महान विभूतियों को नमन करते हुए हुई। प्राचार्य मो मुस्तफा मजीद ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी शिक्षकों ने प्रिंसिपल के साथ मिलकर महान योद्धा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय परिवार ने दोनों महान विभूतियों की जीवन शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि एनडी ग्रोवर अनुशासन और नैतिक मूल्यों के प्रतीक थे। वहीं बिरसा मुंडा साहस, स्वाभिमान और आदिवासी समाज के उत्थान का प्रखर स्वर थे। कार्यक्रम में नारायण दास ग्रोवर को याद करते हुए विशेष हवन हुआ। शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.