एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज बना चैंपियन
कौशाम्बी, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में अंतर-विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन केपीएस भरवारी में शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता में रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तीन विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की डायरेक्टर सीमा पवार ने किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ विभिन्न मुकाबलों में भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद, प्रथम स्थान एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज भरवारी, द्वितीय व तृतीय स्थान कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी को मिला। यह भी पढ़ें- Palamu News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.