बदायूं, अगस्त 30 -- बदायूं। स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट सुरेंद्र पाल सिंह ने एनडीपीएस के केस में एक अभियुक्त को जुर्म स्वीकार करने के आधार पर दोषी करार दिया। दोषी को जेल में बिताई अवधि की सजा सहित आठ हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि आठ सितंबर 2023 को थाना कुंवरगांव के तात्कालिक उप निरीक्षक हरिओम सिंह टीम के साथ ग्राम मुड़िया भांसी के पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी की एक व्यक्ति मादक पदार्थ लिए कैली मोड़ पर खड़ा है। पुलिस ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने उस व्यक्ति नाम पता पूंछते हुये भागने का कारण पूछा तो उस व्यक्ति ने अपना नाम रामकिशोर पुत्र राममूर्ति निवासी नंदगांव थाना कुंवरगांव बदायूं बताया और उसकी जामा तलाशी के दौरान थैले से पांच किलो डोडा चूर्ण बरामद हुआ। पुलिस ने विवेचना के बाद पक...