एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार
हरिद्वार, मई 23 -- एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को पथरी थाना पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। आरोपी की पहचान मनीष कुमार निवासी नुमाइश कैंप, खांडनगर सहारनपुर यूपी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.