एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी के घर चस्पा हुआ इश्तेहार
चतरा, अक्टूबर 7 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी हुकुम मुंडा के घर पर न्यायालय से जारी इश्तेहार चस्पा किया है। आरोपी खूंटी जिले के खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चालम का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, हुकुम मुंडा (पिता- बुद्धदेव मुंडा) के खिलाफ सिमरिया थाना में कांड संख्या 130/23 (दिनांक 28 जुलाई 2023) के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 22, 27ए, 28 और 29 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। अदालत के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने आरोपी के पैतृक गांव पहुंचकर मुनादी कराई और घर पर इश्तेहार चिपकाया। आरोपी को सख्त हिदायत दी गई है कि वह एक महीने के अंदर सिमरिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.