मुंगेर, अप्रैल 17 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। कोतवाली थाना पुलिस ने नशा तस्करी और एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाल दरवाजा क्षेत्र निवासी विक्की उर्फ डीएम के रूप में की गई है। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को उक्त वारंटी के क्षेत्र में होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा। थानाध्यक्ष के अनुसार, विक्की काफी समय से पुलिस की नजरों से बच रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। यह भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस चौक से ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार ​पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम) ...