एनडीपीएस मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा, जून 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी के एनडीपीएस मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को जलडेगा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेसवार्ता में बताया कि 14 अप्रैल को पुलिस ने एक कार से लगभग 28 किलो गांजा बरामद किया था। इस कांड में गांजा सप्लायर आशीष साहू गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। इसके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा था। इसी दौरान एसपी को गुप्त सूचना मिली कि आशीष साहू सिमडेगा की तरफ आ रहा है। तकनीकी सेल की मदद से बांसजोर और जलडेगा पुलिस ने आशीष साहू को जलडेगा थाना क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो में भागते हुए पकड़ा। पुलिस को इसके पास से 240000 कैश मिले हैं। मौके पर जलडेगा और बांसजोर की पुलिस उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.