एनडीपीएस के सात वांछितों पर इनाम घोषित
सोनभद्र, सितम्बर 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित सात आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित थानों की पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। चोपन थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित रायबरेली निवासी ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य उर्फ अंकुश पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। राबर्ट्सगंज थाने के मुकदमे में वांछित उरमौरा निवासी रामू पर 20 हजार, जैत निवासी गोपाल पर 21 हजार और उरमौरा निवासी मंजूर पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। वहीं चोपन थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में डाला चढ़ाई निवासी सुनीता पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.